लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गंगापुर सिटी। (बनी सिंह मीना) में रविवार को एक अजीब मामला सामने आया यहां है। यहां ग्रामीणों ने खुद ही एक अधूरे अंडर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। साथ ब्रिज का नामकरण सरपंच हंसराज भी रख दिया और इस नाम की पट्टीका भी यहां लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस पुल से आना-जाना भी शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ ने नाम पट्टीका उखाड़ कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली।
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे द्वारा इस अंडर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से किया जा रहा है। काफी शिकायतों के बाद भी इस काम में तेजी नहीं आई। अंडर ब्रिज चालू नहीं होने से यहां ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने नारियल फोड़ कर और पूजा पाठ कर अंडर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस ब्रिज के लिए राजस्थान की पिछली सरकार ने पैसा दिया था। लेकिन एक साल से अधिक समय होने के बाद भी इस पुल का काम समाप्त नहीं हो रहा। यहां पर अभी टीन शेड आदि लगाने का काम बाकी है।
मावठ में ही टपका
ग्रामीणों ने इस पुल के घटिया होने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पॉल पिछले दिनों हुई मावठ में ही टपक गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की बारिश में इस पुल का क्या हाल होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली -मुंबई रेल लाइन स्थित गंगापुर सिटी खण्ड में रेल जनित हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस खण्ड में आए दिन पटरियों पर मौत रही है तथा दर्जनों लोग घायल होते है। वर्ष 2024में ट्रेन से कटकर 46 जनों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले वर्ष में जीआरपी थाने के आंकड़ों के अनुसार 42जनों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है, 2024 का आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है। जीआरपी थाना क्षेत्र में 46 जनों की मौत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना क्षेत्र में हो चुकी है।
2013 में हुआ था स्वीकृत,10करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
रेलवे सूत्रों क अनुसार 2013 में हुआ था स्वीकृत पिछली गहलोत सरकार ने सितंबर 2013 में 6.50 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की थी। लेकिन यह राशि रेलवे को नहीं मिली। तब से अब तक यह अंडपास कभी जगह को लेकर तो कभी पैसो को लेकर अधरझूल था। इसके बाद गंगापुरसिटी के विधायक रामकेश मीना ने गहलोत सरकार से10करोड़ स्वीकृत कराने के बाद पैसे रेलवे के खाते में डालने के बाद 2024 अक्टूबर में अंडरपास का काम सूरत की कंपनी शिव इंजीनियरिग वर्क्स को ठेका देने के बाद काम शुरु हो गया। ओर कई बार राजनैतिक के दवाव में काम को बंद कराना पड़ा।
अब पिछले चार माह में 80 प्रतिशत,20 प्रतिशत काम शेष
ओर अब पिछले चार माह में अंडरपास का काम लगभग 80 प्रतिशत हो गया है। ओर 20 प्रतिशत काम बाकी है। जिसमें अंडरपास के ऊपर टीनशेड लगाना व अंडरपास के अंदर रंग बिरंगी लाईटो को लगाने का काम शेष रह गया है। जोकि 10-15 दिन में पूरा होने की संभावना है। काम पूरा होने पर लोगों को तीन किलोमीटर दूर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। जिससे 40 गांवों के लोगों को लंबा चक्कर काटने से राहत मिलेगी। साथ ही पेट्रोल की भी बचत होगी।
इनका कहना
गंगापुरसिटी और महूकला के बीच अडरपास का अभी काम चल रहा है। रेलवे की ओर से इससे चालू करने के निर्देश नहीं दिए है। ऐसे लोगों के खिलाफ गंगापुरसिटी आरपीएफ ने अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है। साथ ही रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले पर नजर बनाए रखे।
सौरभ जैन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ,कोटा।
















































