लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने पीड़ित परिवार को सौंपी ₹50,000 की सहायता
मेड़ता | मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थाट में शारदा देवी, धर्मपत्नी छोटूराम मेघवाल की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत पीड़ित परिवार को आज राजकीय सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि सौंपी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। विधायक ने कहा कि सहायता राशि मिलने से परिवार को तात्कालिक राहत प्राप्त होगी।
इस मौके पर लांपोलाई सरपंच प्रतिनिधि सुशील लटियाल और मांगुसिंह थाट भी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
