लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
खुद अस्पताल बिमार तो मरीजों का कहा हो ईलाज
ANM संजू बडियासर ने अधिकारी को दि जानकारी। ग्रामीणों कि मांग जल्द हो मरम्मत का काम शुरू
नागौर, रियाँबड़ी । रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम सुरियास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर अवस्था मे है। बारिश के मौसम मे छतो पर पानी से दीवारें और छतें खराब हो गई हैं। छतो से पानी टपकने से चुना भी गिरने लगा है और दीवारों से प्लास्टर भी गिरने लगा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों, मरीजों ने बताया कि ज़ब अस्पताल खुद हीं बिमार है तो मरीजों का ईलाज कहा सम्भव होगा।उप स्वास्थ्य केंद्र मे कार्यरत ANM संजू बडियासर ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल परिसर मे बारिश का पानी जमा हो जाता है व छतो से पानी टपकने लगता है जिससे अस्पताल परिसर मे चारो और गंदगी हो जाती है।
जिससे आये हुए मरीजों व स्टाप के बैठने कि भी जगह नहीं होती है ऐसे मे मरीजों का ईलाज करना सम्भव नहीं। उच्च अधिकारियो को उप स्वास्थ्य केंद्र कि जर्जर अवस्था कि जानकारी दे गईं है और सर्वें करने वाली टीम ने भी सर्वें किया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत की मांग कि है।















































