लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 1 मार्च को श्रीगंगानगर दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे नई धानमंडी में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा 9 मार्च को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
यह जनसभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त डोटासरा पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन पर आयोजित शोक सभा में भी शामिल होंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
-
नई धानमंडी में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
-
9 मार्च को प्रस्तावित किसानों के साथ संवाद जनसभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
-
पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल की शोक सभा में सहभागिता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिंदर सिंह रूबी कुन्नर ने बताया कि डोटासरा की यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के दौरे से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं।


















































