Home latest गोपाल मंदिर में गीता पाठ का आयोजन

गोपाल मंदिर में गीता पाठ का आयोजन

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
शहर के कटलागेट स्थित गोपाल भगवान के मंदिर में गीता सत्संग मंडल व श्रद्धालु भक्तों के द्वारा गीता पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गीता सत्संग मंडल द्वारा संगीतमय रामधुनी, हनुमान चालीसा, श्रीमद् भागवत गीता के 11वें अध्याय का संगीतमय पाठ किया गया। भक्ति रस के इस आयोजन में भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान गोपाल की शानदार झांकी सजाई गई।कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर रामस्वरूप रेवाल, रवि शंकर शर्मा, बलभद्र सिंह, रमेश जांगिड़, संसार चंद पारीक, भेरूलाल शर्मा, मदन आकड़, प्रहलाद सैनी, रमेश सोनी, गिराज सोनी, राधाकिशन धाकड़, श्यामा देवी, गणेशी देवी, त्रिलोक चंद सोनी, राकेश सोनी, तरुण सोनी, कुलदीप सोनी, रानी, मधु, भारती, जगदीश सोनी सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version