लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बीकानेर प्रवास के दौरान बुधवार को चूरू जिले के राजलदेशर गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
मंत्री कुमावत ने संचालकों को गौशाला में साफ-सफाई और मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की ओर से गोबर व गौमूत्र से तैयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया।
निरीक्षण के दौरान देखी व्यवस्थाएं
-
गौशाला परिसर में संचालित ट्रोमा सेंटर
-
बरसाती पानी के संचय हेतु बने कुंड
-
साहीवाल व थारपारकर गाय की नस्ल सुधार और उन्नत नस्ल के नंदी संवर्धन कार्य
इस अवसर पर मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और खेत तलिया योजना व अमृत जल कुंड योजना के फोल्डर का विमोचन किया।
मंत्री का हुआ स्वागत
गौशाला पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों ने मंत्री कुमावत का दुपट्टा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और गोबर से बनी गोमाता की पेंटिंग भेंटकर सम्मान किया।
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर यादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, गौशाला संचालन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मंगतमल पांडिया, राजस्थान गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच, समिति के उपाध्यक्ष डॉ. हीरालाल सोनी, मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रजापत, सह मंत्री मुकेश श्रीमाल, नंदलाल पाण्डिया, कोषाध्यक्ष परमेश्वर फोगला, रतनलाल बारूपाल, मांगीलाल प्रजापत, पूर्व मंडल महामंत्री मदन दाधीच, उपाध्यक्ष शिव भगवान सोनी, पार्षद पवन प्रजापत, कालूराम तंवर और पूनम सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
