घुड़ला कार्यक्रम में बवाल: महिलाओं पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर।  शहर के भीतरी क्षेत्र लायकान मोहल्ला और आचार्य का बास में शुक्रवार देर रात पारंपरिक घुड़ला कार्यक्रम के दौरान अचानक बवाल हो गया। घुड़ला लेकर जा रही महिलाओं पर कुछ युवकों द्वारा पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत बाइक सवार युवकों और शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के निकलने को लेकर हुए विवाद से हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद कुछ युवक वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ लौटकर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

उपद्रव के दौरान मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कार्यक्रम के स्वागत के लिए लगाई गई लाइटें भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार कोतवाली थानाधिकारी अनिल यादव और आईपीएस अधिकारी प्रतीक सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी और डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी भी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके चलते करीब एक घंटे तक समझाइश का दौर चला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को डिटेन कर लिया, जिसके बाद स्थिति काबू में आ गई।

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ही लोगों से संवाद कर माहौल शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि घटना कुछ नशेड़ी बदमाशों के कारण हुई, जिन्होंने टक्कर के बाद पथराव किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एहतियात के तौर पर देर रात तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और घुड़ला कार्यक्रम को शांतिपूर्वक पूरा कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

- Advertisement -
Previous articleपद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत प्रतिभावान छात्रा को मिली स्कूटी
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here