Home education घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया आगाज

घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया आगाज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर  

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में सीमावृति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव 3FC में आज हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया। जिसके तहत प्रधानाध्यापक राज कुमार नागपाल ने सभी बच्चों को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का महत्व बताते हुये कहा कि हमें तिरंगे पर गर्व होना चाहिए।

इसकी आन बान और शान पर न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों ने अपने आप को न्योछावर कर दिया जिसे देखकर हमारे मन में भी एक वाइब्रेशन होना चाहिए व देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित होनी चाहिए। आजादी दिवस 15 अगस्त से पूर्व हर घर यह तिरंगा फहराएगा जायेगा।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन में तिरंगे का चित्र बना कर के सेल्फी ली गई व रैली का आयोजन गांव के मुख्य मार्गो पर किया गया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version