घनश्याम तिवाड़ी के पौत्रों के उपनयन संस्कार मैं शामिल हुए मुख्यमंत्री ,उपराष्ट्रपति ,राज्यपाल

0
350
- Advertisement -

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,असम के राज्यपाल ओम माथुर , राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ,उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उपनयन संस्कार आत्मिक जागृति एवं मूल्यों की स्थापना का संस्कार – रैवासा अग्रपीठाधीश्वर

जयपुर । रविवार को श्याम नगर के हरिहर मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी के पौत्रों के उपनयन संस्कार का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पधारे रैवासा अग्रपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज, योग गुरु स्वामी रामदेव, मेहन्दीपुर बालाजी महन्त नरेश गिरी जी, प्रकाश दास महाराज, मोती डूंगरी गणेश मन्दिर के महन्त कैलाश शर्मा आदि ने आर्शीवाद प्रदान किया।
उपनयन संस्कार हमारी सनातन परम्परा का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण संस्कार है जो बालक के जीवन में आध्यात्मिक चेतना अनुशासन तथा सांस्कृतिक मुल्यों की आधारशिला रखता है। रैवासा अग्रपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज द्वारा उपनयन संस्कार को आत्मिक जागृति एवं मूल्यों की स्थापना का संस्कार बताया।

यह प्रमुख नेता और संत ,महात्मा मौजूद रहे
इसके अतिरिक्त उपराष्टरपति जगदीप धनखड सप्तनीक उपस्थित होकर शुभार्शीवाद एवं मंगलकामना की। प्रदेश के राज्यपाल हरिभाउ बागडे, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड तथा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने शिरकत की।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here