लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग मंडल द्वारा जिला मुख्यालय टोंक में भव्य गीता पाठ आयोजन किया गया। गीता सत्संग मंडल के सदस्य आलोक बढ़ाया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चारभुजा नाथ गीता सत्संग मंडल उनियारा के सदस्यों ने श्रद्धाभाव से श्रीमद् भगवद् गीता के 11वें अध्याय का पाठ, रामायण के उत्तरकांड की चौपाइयाँ, हनुमान चालीसा, रामधुनी एवं संकीर्तन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वहित प्रार्थना, गीता आरती, जय जगदीश हरे और हनुमान जी की आरती की गई। आयोजन समिति ने गीता मंडल के सदस्यों का तिलक लगाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तजन संगीतमय संकीर्तन में भावविभोर होकर झूम उठे, वहीं भगवान की मनमोहक झांकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर रामस्वरूप रेवाल, बलभद्र सिंह नरूका, रवि शंकर शर्मा, रमेश जांगिड़, आलोक, राजेश, अमित बढ़ाया, गोकुल गुर्जर, दामोदर भट्ट, प्रहलाद सैनी, श्रीकांत, निश्चित, आरुल बढ़ाया, विनोद देवी, अनीता बढ़ाया, सरिता, रेखा, सुनीता, मीनाक्षी, दीपा, निशा, रिशु बढ़ाया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









































