Home latest गर्भ कल्याणक मनाया

गर्भ कल्याणक मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धा के साथ जैन धर्म के 5 वे तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया।प्रबंध कमेटी से बसंत जैन मनोज जैन ने बताया कि सुमतिनाथ भगवान जैन धर्म के 5 वे तीर्थंकर हैं। उनका जन्म अयोध्या में राजा मेघ और रानी सुमंगला के यहाँ हुआ था। उनका प्रतीक हंस है। उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर कठोर तपस्या की और मोक्ष प्राप्त किया।सम्मेद शिखर पर निर्वाण को प्राप्त हुए।

सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई । उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस शास्त्री ने सभी कार्यक्रम संपन्न कराये भक्तामर संयोजक नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया शाम साढ़े 7 बजे भक्तामर दीप अर्चना की गई। भक्तामर अनुष्ठान किया गया जिसमें शनिवार भक्तामर मंडल उनियारा भी मौजूद रहा। सविनय भक्ति के साथ भक्तामर दीपअर्चना की । भक्तामर मंडल उनियारा द्वारा श्रेष्ठी परिवार माला दुपट्टा साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version