- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जयपुर मे आयोजित भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन मे डा. स्वरूप नारायण गंगवारिया शास्त्री निवासी उनियारा को दुपट्टा, शाॅल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको सम्मेलन मे जन्म पत्रिका के सही व सटीक भविष्यफल बताने के लिए व उनके ज्योतिष मे उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तर पर दिया गया है।
उल्लेखनीय है ज्योतिष शास्त्री गंगवारिया को पूर्व मे भी जयपुर ठिकाना मंदिर श्री राधा गोविंद देव जी ज्योतिष ट्रस्ट जयपुर, माँ कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान सवाई माधोपुर, राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर एवं अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ जयपुर द्वारा भी उनके ज्योतिष मे राज्य स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
- Advertisement -










































