लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़
गंगधार थाना परिसर में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस उपाधीक्षक गुलाब राम के नेतृत्व में “वंदे मातरम एवं स्वदेशी संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुलाब राम ने वंदे मातरम की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करने वाला रहा है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को आर्थिक व सामाजिक रूप से आवश्यक बताया और सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।
अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित एवं स्वदेशी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में SHO अमरनाथ, CLG सदस्य, जनप्रतिनिधि, पुलिस मित्र, अधिकार मित्र संजय राठौर, सीनियर सेकंडरी स्कूल गंगधार के छात्र और व्याख्यता ओम प्रकाश शर्मा ने भाग लिया।
कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक गुलाब राम का माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत किया।















































