लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़)। डग ब्लॉक के नई किरण सीएलएफ गंगधार के ग्वालद गांव में राजीविका एवं पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने हर्बल साबुन, सर्फ, शैंपू, फिनायल सहित विभिन्न देसी उत्पाद बनाना सीखा। इस प्रशिक्षण में कुल 35 समूह सदस्यों ने भाग लिया। महिलाओं की यह पहल न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने का प्रेरणादायी उदाहरण भी है।
कार्यक्रम में रहे ये उपस्थित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केलूखेड़ा सरपंच विजय सिंह मौजूद रहे। साथ ही राजीविका डीपीएम के.एम. वर्मा, वीडीओ हेमंत शर्मा, पीएनबी आरसेटी निदेशक चंद्रशेखर सुमन, निर्भय राजीविका बीपीएम रामबाबू दांगी, पामिस धर्मवीर सुथार, एसी रामकैलाश दांगी, बाबूलाल शर्मा, एमटी पिंकी टेलर, सीएलएफ पदाधिकारी राधा कुंवर, पेपाबाई, सीएम डिम्पल सोनगरा, पूर्णिमा लेखपाल, सीसी सूरतबाई, अंगूरबाला एवं अन्य 35 सदस्य भी उपस्थित रहे।











































