गंगधार में रामनवमी पर धूमधाम से हुआ रावण दहन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

गंगधार (झालावाड़) झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में रामनवमी महोत्सव के तहत दशमी के अवसर पर सुभाष चौक पर रावण दहन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

रावण दहन से पूर्व कस्बे के चावड़ी बाजार से भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की भव्य सवारी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। सवारी के दौरान भजन मंडलियों द्वारा धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

रात्रि में आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया गया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि गंगधार में दशहरा और नवरात्रि के अवसर पर रावण दहन की अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें वर्ष में दो बार रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस परंपरा के तहत स्थानीय कलाकार बांस और कागज से विशालकाय रावण के पुतले तैयार करते हैं।

रावण दहन के बाद राम-जानकी की सवारी के साथ भजन मंडलियां धार्मिक गीत गाते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण करती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here