गंगधार में दशा माता पर्व पर मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। गंगधार क्षेत्र में आस्था का पर्व दशा माता हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं समूहों में पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पीपल वृक्ष की पूजा कर दशा माता से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और क्षेत्र में अमन-चैन की कामना कर रही हैं।

मंदिरों में दशा माता कथा वाचन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पंडितों द्वारा महिलाओं को राजा नल और दमयंती की कथा सुनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पीपल वृक्ष की सात बार परिक्रमा कर पंथवारी का पूजन किया।

गंगधार क्षेत्र में यह पर्व हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसका महिलाओं के बीच विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here