- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
झालावाड़, गंगधार। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के चौमहला कस्बे में गायत्री मंदिर के पास मकान निर्माण के दौरान एक मजदूर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
थाना अधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि मृतक मांगीलाल गायरी जेताखेड़ी निवासी चौमहला, मकान निर्माण के काम में जुटा था। अचानक वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे चौमहला सीएचसी पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द किया। घटना की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

