लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़। मकर संक्रांति के अवसर पर श्री गोवर्धन गौशाला गंगधार में गौ माता को भोग लगाने के लिए मीठा दलिया (लापसी) बनाया गया। इस भोग के लिए लगभग 20 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल मक्का, 2 क्विंटल गुड़, 1 क्विंटल मीठा तेल, दो बोरी खल और 5 किलो तिल का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही ₹10,000 नगद भी प्राप्त हुए। सभी सामग्री को एकत्र कर गौशाला में मीठा दलिया बनाकर गौ माता को नैवेद्य अर्पित किया गया।
इस अवसर पर गौशाला समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने सभी दानदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और धार्मिक कार्यों में भविष्य में सहयोग की अपील की। साथ ही, सभी की मंगलकामनाओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में कौशल शर्मा, दशरथ नंदन पांडे, मथुरेश शर्मा, आशीष भट्ट, विक्की मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, डॉ. हरिओम, बंशीलाल राठौर, जितेन्द्र सिंह देवड़ा, द्वारकादास सारडा, संतोष परमार, दिलीप मोरी, हीरालाल, दीपक माली और कृष्णकांत अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।















































