लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में भागीरथी मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशमी का पर्व मनाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर श्रद्धा की ढुबकी लगाई। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। राम रघुनाथ मंदिर में सुबह महिला भक्तों ने भगवान महादेव के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना कर कथा सुनी। महिला भक्तों का दल मिनि पुष्कर धाम मंडाकला में पहुंचकर पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। महिला भक्तों ने मछलियों को दाना डाला। साथ ही मां गंगा को चुनरी भेंट की। महिला मंडल ने विभिन्न मंदिरों में देवताओं के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया। राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड ने बताया कि राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर धरती के लोगों को पाप से मुक्ति के लिए स्वर्ग लोक से मां गंगा ने धरती पर अवतरण लिया था। गंगा नदी में स्नान करने से मानव को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें महिला भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। इस अवसर पर अनीता बढ़ाया, सुमित्रा जांगिड़, शांति सर्राफ, रचना खंडेलवाल, अनीता सोनी, संतोष जांगिड़, छवि जांगिड़, गुड्डी साहू, पूजा सोनी, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त उपस्थित थी।















































