- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली में आयोजित गंग नहर शताब्दी समारोह में गंग नहर के पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्यों की सौगात दी। इससे पूर्व उन्होंने सभा स्थल पर जल संसाधन, कृषि एवं उद्यान, कृषि विपणन, राजीविका विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने गंग नहर का विधिवत पूजन भी किया।
उन्होंने कहा कि गंग नहर का शताब्दी वर्ष समारोह महाराजा गंगा सिंह की विकास की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। गंग नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण से किसानों के जीवन में नई समृद्धि आएगी। इस दौरान उन्होंने सादुलशहर में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, विधायक गुरवीर सिंह, जयदीप बिहाणी, सिद्धि कुमारी, हरलाल सहारण, गणेश राज बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
- Advertisement -










































