लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सान्निध्य में एट होम समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एट होम समारोह में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जनप्रतिनिधि, कुलगुरु, प्रशासन, पुलिस एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, न्यायाधीश, समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि सहित अनेक विशिष्टजन शामिल हुए।