लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रेम बहुत बड़ी शक्ति है इससे हर इंसान निभाये तो हर काम आसान होजाता-कोमल मुनि महाराज
गौतम शर्मा
राजसमंद। जिले के गलवा में आज मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव कोमल मुनि महाराज आदि ठाना 3 का आगमन हुआ इस पर श्रावक संघ गलवा द्वारा जयकारों के साथ गुरुदेव कोमल मुनि महाराज का मंगल प्रवेश हुआ इस दौरान महिलाओ ने कलश यात्रा भी निकाली कैलाश चन्द्र खरवड़ ने बताया कि महाराज जोर गांव से विहार होकर 5किंमी पैदल गलवा पहुंचे। जहां पर वर्धमान जैन श्रावक संघ द्वारा अघुवानी की गई वही इंद्र देवताओं ने भी अपनी अमृत की बूंदों से सवागत किया महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत पेश किया और धर्मसभा में महिलाओ द्वारा बहु बेटी पर नाटक की प्रस्तुतियां दी गई।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मेवाड़ भास्कर उप पर्वतक पूज्य गुरुदेव कोमलमुनि महाराज ने कहा कि अपने घर को मजबूत बनाओ दूसरों के घर कब तक मजबूत बनाते रहोगे दूसरा किसी ने किसी स्वार्थ से जुड़ेगा लेकिन अपना आत्मा से जुड़ा होता है, कोई कमी नहीं रखी हमारे गुरु भक्तों ने प्यार में उपकार में प्रेम में वरुण में कंटीला पथ पर चल कर हमे बनाया था उनके उपकार कैसे भूल सकते हैं ।
जो उपकार भूलाता वह स्वयं को भूलाता गुरुदेव ने गलवा में धर्म सभा मे कहा कि यह आयोजन श्रद्धा व निष्ठा को बढ़ावा देता है जहां नदिया मिलती है वह तीर्थ स्थान बन जाता और जहां इंसान मिलते हैं वह महातीर्थ बन जाता है। यश, स्नेह मिलन निश्चित आपस मे प्रेम का मिलन है, प्रेम बहुत ही बड़ी शक्ति है इससे हर इंसान अपनाए ताकि हर काम आसान हो जाये। इससे पूर्व धर्म सभा को रमेश मुनि महाराज, हर्षित मुनि महाराज ने सम्बोधित किया।
इस धर्मसभा में कैलाश चंद, हिम्मत खरवड़, उत्तम लाल, प्रवीण खरवड़, गजेंद्र, प्रवीण, रवि, दीपक, मुकेश, राजू, पंकज, अरविंद, देवेन्द्र, हितेश, खरवड़,हस्तीमल, देवीलाल जैन, सहित कुंवारिया,गलवा, झोर, मुरडा, काबरी, सहित आसपास ओर दूर दराज के श्रावक श्राविका मौजूद थे।
-कल होगा कुंवारिया में मंगल प्रवेश-
कुंवारीया कस्बे में 4 महीने के लिए चातुर्मास होने जा रहा है शुक्रवार 4जुलाई को पूज्य गुरु देव कोमल मुनि महाराज आदि ठाना 3 का मंगल प्रवेश होगा इसको लेकर तैयारिया पूरी कर ली गई है कूँवारिया में 10जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा जो 5नवम्बर तक चलेगा।










































