Home latest गजपुर पुलिस चौकी में भामाशाह ने आरओ वाटर भेंट किया

गजपुर पुलिस चौकी में भामाशाह ने आरओ वाटर भेंट किया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस व परिवादी को मिलेगा शीतल जल, फलदार पौधे भी लगाए

गौतम शर्मा

राजसमंद। जिले के कुंभलगढ़ थाना क्षेत्र के गजपुर पुलिस चौकी में भामाशाह आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के नानजी भाई गुर्जर द्वारा गर्मी के मौसम को मध्य नजर रखते हुए पुलिस कर्मचारियों को शुद्ध ओर शीतल पेयजल मिले इसके लिए करीब 35हजार का 20 लीटर का आरओ वॉटर भेंट किया गया। वहीं उनके जन्मदिवस पर गजपुर चौकी परिसर पर फलदार पौधे भी लगाए गए इस कार्यक्रम में थाना अधिकारी विशाल गवारिया व एएसआई रोशन लाल रेगर द्वारा भामाशाह का साफा व इकलाई से स्वागत किया गया।
इस दौरान कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, प्रशासक सरपंच किशन गमेती, कालिंजर के सरपंच शंकर लाल गुर्जर, कोयल के लक्ष्मण लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच खूम सिंह बल्ला,हीरालाल कोठारी, कुंदनमल, मनोहर सिंह सोलंकी,राय सिंह, किशन सिंह बल्ला, भंवर सिंह, महेंद्र सिंह ,राकेश जोशी, विनोद जोशी, देवीलाल रेबारी, गहरी लाल खटीक ,पपसा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version