गांव-तहसील और ढाणियों में योग दिवस पर कई कार्यक्रम हुए

0
167
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बामनवास में विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री का न लाइव प्रसारण दिखाया न सुनाया, धरी रह गई एलइडी
अधिकारियों और युवाओं संग बुजुर्गों, महिलाओं ने भी की विभिन्न योग क्रियाएं

सवाई माधोपुर, बामनवास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यालय बामनवास नपा सहित आसपास के क्षेत्र के गांव-तहसील और ढाणियों में योग दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।
बामनवास में भी उपखंड स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड मुख्यालय बामनवास के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक पट्टी कला परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को योग दिवस पर सुबह 6:30 बजे सभी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। नोडल अधिकारी डॉ शंकर लाल मीणा के निर्देशन में योग दिवस का कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां एसडीएम सुनील मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सीताराम मीणा, तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा, बीसीएमओ डॉ नंदकिशोर मीणा, चिकित्साधिकारी डॉ रमेशचंद मीणा, विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना, ईओ बामनवास सहित ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


हालांकि इस दौरान योग कार्यक्रम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम में आयोजित योग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण योग कार्यक्रम के दौरान दिखाया जाना था इसके लिए तैयारी भी की गई थी और प्रशासन के द्वारा बाकायदा एलइडी भी लगाई गई लेकिन कार्यक्रम के दौरान ने तो प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया और नहीं सुनाया गया मौके पर लाइव प्रसारण के लिए लगाई गई एलईडी केवल खानापूर्ति बनकर रह गई। अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोग प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को देखने से वंचित रह गए और इसे लेकर चर्चा भी बनी रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here