- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमंद। जिले के कुंवारिया, जोर सहित आसपास गांवो में बीती रात्रि को मेहराज ने खूब मेहबानी कर दी मेघ गर्जन व बिजली की चकाचक रोशनी के साथ जोरदार बारिश से पानी ही पानी हो गया वहीं बारिश होने से खेतों में पानी भर गया जिसे नारायण लाल जाट के कपास की फसल पानी में आ गई वहीं जोरदार बारिश से गोवलिया पिकअप वियर, मड़िया खाना, हनुमान सागर, आसपास के नदी जलाशयों में पानी की आवक हुई है
बारिश को लेकर किसानों में खुशी छा गई हालांकि जोरदार बारिश के बाद भी मौसम में उमस बरकरार है बारिश से गांव की नालियों का सारा गंदा पानी सड़क पर बह गया जिसे ग्रामीणों को लंबे समय से सडांध मार रही नालियों की गंदगी से राहत मिली।
- Advertisement -













































