गांधीनगर थाना भवन के लिए विधायक कोठारी ने विभिन्न स्थानों का किया दौरा

0
238
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विनोद सेन

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2025–26 में विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर गांधीनगर चौकी को थाने में क्रमोन्नत करने के घोषणा की गई थी। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विधायक अशोक कोठारी ने थाना भवन के लिए जगह के चिन्हीकरण के लिए विभिन्न उपयुक्त स्थानों का दौरा किया। इस दौरान विधायक कोठारी के साथ एएसपी, सहित कई अधिकारी गण उपस्थित थे। विदित रहे कि भीलवाड़ा शहर का संपूर्ण पटरी पार का हिस्सा प्रतापनगर थाना अंतर्गत आता था, जिससे बहुत बड़ा क्षेत्र होने से आमजन के साथ पुलिस को भी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था।

कई भी घटना होने पर पुलिस को भी मौके पर पहुंचने में दिक्कत होती थी और साथ ही पुलिस को गश्त के दौरान भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आमजन की इस पीड़ा और पुलिस की समस्याओं को देखते हुए विधायक कोठारी ने आमजन और पुलिस की सुविधा को देखते हुए बजट में गांधीनगर चौकी को थाने में क्रमोन्नत करवाया, जिससे अब पटरी पार क्षेत्र में दो थाने हो जाने से आमजन को भी सुविधा होगी और साथ ही पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम में भी सुधार होगी, जिससे घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here