FSL टीम पहुची नावां चोरी की वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने

0
371
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावा के मालियों की ढाणी में कल दिनदहाड़े हुई थी लाखो की चोरी

पीड़ित सूरजमल माली ने रिपोर्ट में करीब 15 से 16 लाख रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी होने बताया

रिपोर्टर- मनीष पारीक

नावां सिटी। शहर के बियानी पेट्रोल पम्प के पास मालियों की ढाणी में कल शाम को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान से लाखों रुपये की नगदी व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । सूचना पर नावा पुलिस व सीओ कुचामन अरविंद विश्नोई ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया । पीड़ित सूरजमल माली ने देर शाम को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि घटना के समय वे मजदूरी पर गए हुए थे जब शयमा छुट्टी से लौटे तब घटना का पता चला । चोरी में 5 लाख 60 हजार रुपये नगद व 8 से 9 तोला सोने के जेवरात,डेड किलो चांदी के जेवरात चोरी होने बताया । 15 से 16 लाख रुपये के समान व नगदी चोरी होने की सूचना पर पुलिस महकमा भी अलर्ट रहकर वारदात का खुलासा करने में जुटा हुआ है। चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए नागौर से FSL टीम भी नावा पहुची ओर मौके से साक्ष्य जुटाए। FSL टीम इंचार्ज नबाब खा ने बताया कि मौके से साक्ष्य लिए है जिनकी लेब में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जांच अधिकारी हेडकॉस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है साथ ही टेक्निकक टीम की सहायत से भी अज्ञात चोरों की तलाश के प्रयास किये जा रहे। पुलिस द्वारा जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here