लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के 33 वें स्थापना दिवस पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने सोमवार को तीन दिवसीय समारोह का लाईट ,डेकोरेशन एवं फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया।
फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
महापौर ने फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद एक-एक फोटो को नजदीक से देखा और फोटोग्राफी की सराहना की। इस दौरान महापौर फोटो को देखकर काफी खुश हुई आपको बता दें की फोटो प्रदर्शनी में जयपुर शहर के प्रमुख समाचार पत्रों के फोटोग्राफर्स ने अपने साल भर के कलेक्शन में से चुनिंदा फोटो को यहां प्रदर्शनी में लगाते हैं ।इस फोटो प्रदर्शनी में सिलेक्टेड फोटो को कमेटी के द्वारा सेलेक्शन किया जाता है और उसके बाद फटॉग्रफर्स को भी सम्मानित किया जाता है।
महापौर ने प्रेस क्लब में पहली बार सरकार हुए गलता धाम को देखकर सेल्फी ली ।फोटोग्राफर्स और पदाधिकारियों ने महापौर के साथ फोटो खिंचवाई।
रंगीन रोशनी से जगमग हुआ प्रेस क्लब
तीन दिवसीय पुरस्कार का आगाज लाइट एंड डेकोरेशन हुआ पिंक सिटी प्रेस क्लब की पूरी बिल्डिंग को रंगीन रोशनी सजाया गया है लाइटिंग के बाद प्रेस कर पूरी तरह दुल्हन की तरह सज गया है जिसके साथ प्रेस क्लब सदस्यों ने सेल्फी ली तो प्रेस करके बाहर भी आने जाने वाले लोग फोटो खींचते ना जा रहा है सेल्फियां लेते नजर आए।
इस मौके पर ग़ज़ल संध्या का भी आयोजन किया गया । प्रेस कल्ब के सम्मानित सदस्यों के लिए दूध जलेबी का आयोजन रखा गया । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सत्य पारीक ,किशोर शर्मा, नीरज मेहरा, राधा रमन शर्मा ,पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
22 को सांस्कृतिक संध्या 23 को मुख्य समारोह पिंक सिटी प्रेस क्लब के महासचिव योगेंद्र पंचौली ने बताया कि 22 अक्टूबर मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रेस के स्थापना दिवस का मुख्य समारोह भैरों सिंह शेखावत सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।