लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। फर्स्ट ग्रेड परीक्षा पोस्टपोंड की माँग को लेकर राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के नेतृत्व में आज शहीद स्मारक, जयपुर में सैकड़ों छात्रों के साथ धरना७ प्रदर्शन किया गया।
मनोज मीणा ने बताया कि सरकार से यह मांग की जा रही है कि 23 जून से प्रस्तावित फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को तीन महीने के लिए स्थगित किया जाए, क्योंकि इसी समय UGC NET की परीक्षा भी आयोजित हो रही है। साथ ही, MA फाइनल ईयर और B.Ed फाइनल ईयर के कई छात्रों की परीक्षाएं अभी हुई नहीं हैं और उनके परिणाम भी जारी नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में यदि परीक्षा कराई जाती है, तो हजारों appearing छात्र इससे वंचित रह जाएंगे।
धरना स्थल से एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलवाया गया। मदन राठौड़ ने आश्वासन दिया कि आपका करवा देंगे हमारा पुरा सहयोग रहेगा और जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
मनोज मीणा ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक छात्र सरकार पर दबाव बनाए रखेंगे।










































