Home latest फर्जी ग्राम सचिव हस्ताक्षर से मस्टररोल जारी होने का मामला उजागर

फर्जी ग्राम सचिव हस्ताक्षर से मस्टररोल जारी होने का मामला उजागर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)  । झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराड़िया झाला में मस्टररोल और विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर मस्टररोल जारी किए गए और कई कार्यों में मौके पर काम और श्रमिकों की वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर पाया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत में पांच विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर न तो कार्य होता पाया गया और न ही स्वीकृत संख्या के अनुसार मजदूर मौजूद मिले।

मस्टररोल और मौके की स्थिति में बड़ा अंतर

  • मियावाकी प्लांटेशन कार्य (माताजी मंदिर के सामने): कागजों में 78 मजदूर दर्ज, मौके पर 48 ही पाए गए।
  • नर्सरी विकास कार्य (पुराना स्कूल, नई आबादी): कोई कार्य नहीं मिला, जबकि 18 में से केवल 8 मजदूर उपस्थित पाए गए।
  • ग्रेवल सड़क एवं पुलिया निर्माण (डामर रोड से गोपाल सिंह के कुएं तक): मौके पर कार्य नहीं मिला, 5 में से 3 मजदूर उपस्थित थे।
  • चरागाह एवं पौधारोपण कार्य: कार्य नहीं मिला, 18 में से 11 मजदूर ही मौजूद पाए गए।
  • ग्रेवल सड़क निर्माण (नारायण सिंह के घर से कालू सिंह के कुएं तक, सेमली छरोत): मौके पर कोई कार्य नहीं पाया गया और 18 में से एक भी मजदूर मौजूद नहीं था।

मजदूरों के पास नहीं मिले उपकरण

स्थानीय निरीक्षण के दौरान कई मजदूरों के पास फावड़ा और गैंती जैसे आवश्यक उपकरण भी नहीं पाए गए, जिससे कार्य की वास्तविकता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच की मांग तेज

ग्राम पंचायत में सामने आई इस कथित गड़बड़ी के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है। आरोपों के अनुसार, फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर मस्टररोल जारी कर सरकारी योजनाओं में अनियमितता की गई है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version