लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। जयपुर के आमेर रोड स्थित होटल फेयर माउंट में आज परिवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। छत्तीसगढ़ से आईडी की टीम ने महादेव बेटिंग ऐप केस में के छापेमारी की। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इस होटल में ठहरे हुए थे । जानकार सूत्रों के अनुसार टीम को जानकारी मिली थी कि महादेव बेटिंग एप मामले से जुड़े कुछ संदिग्ध लोग जयपुर के इस होटल में रुके हुए हैं। इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल पर दबी देकर छापेमारी की ।तीन-चार कमरों में ठहरे हुए लोगों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत होटल में मिले लोगों से पूछताछ कर रही है।
महादेव बैटिंग अप देशभर में करोड़ों रुपए का अवैध लेनदेन करता है
महादेव बुक पिछले कुछ सालों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफार्म के रूप में उभरा है यह ऐप और वेबसाइट के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए का लेनदेन करता है और क्रिकेट फुटबॉल टेनिस बॉक्सिंग जैसे खेलों पर भी सट्टा लगवा इसका नेटवर्क सबसे बड़ा है देश भर में फैला हुआ है और इस ऐप से कई प्रभावशाली लोग भी जुड़े हुए हैं परिवर्तन निदेशालय ईडी ने भी पिछले साल इस रुठली की जांच की थी और कई करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की थी।










































