Home latest पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जोजरी...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जोजरी नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जोधपुर की जोजरी नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा जोधपुर में जोजरी नदी का प्रदूषण किसानों, जल जीवों एवं पर्यावरण के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। क्षेत्र की फैक्ट्रियों एवं उद्योगों द्वारा बिना शुद्धिकरण के अपशिष्ट जल सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। यह भी जानकारी में आया है कि जोजरी नदी पर लगे जीरो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी तीन महीने से रुका हुआ है। इस प्रदूषित जल से जोधपुर, पाली एवं बालोतरा जिलों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है एवं मनुष्यों तथा पशुओं में भी रोग उत्पन्न हो रहे हैं। गहलोत ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि इस समस्या को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version