लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौमहला, झालावाड़।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशों की पालना में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति चौमहला बृजपाल दान चारण ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में संचालित बालवाहिनियों (स्कूल बसों) का औचक निरीक्षण किया।
कनिष्ठ सहायक चेतन मोरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई बसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएँ व सुरक्षा व्यवस्थाएँ अधूरी पाई गईं। न्यायाधीश ने बस चालकों व सहायकों को क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने और मिली कमियों को शीघ्र सुधारने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, थानाधिकारी अमरनाथ जोगी तथा थाना स्टाफ गंगधार मौजूद रहा।
