लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर ने गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बुधवाड़ा सहित उपखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम बड़गूजर बुधवाड़ा गांव पहुंचे जहां उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने तथा गणना प्रपत्र सही ढंग से भरवाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, बीएलओ की सहायता के लिए नियुक्त सहायकों को प्राप्त गणना प्रपत्रों को तुरंत ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश भी प्रदान किए। एसडीएम ने क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान से जुड़े कार्यों की स्थिति जानी और गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं वितरण की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने गांव के मतदाताओं से भी संवाद किया और उन्हें एसआईआर अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी। एसडीएम बड़गूजर ने अधिकारियों को पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ अभियान को पूरा करने के निर्देश दोहराए।
















































