Home education एस स्टीवर्ड मौरिस स्कूल में हुआ नो दिवसीय सोलो डांस कंपीटिशन का...

एस स्टीवर्ड मौरिस स्कूल में हुआ नो दिवसीय सोलो डांस कंपीटिशन का समापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पॉप ओर रॉक के दौर में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति एवं ईश्वर भक्ति को समर्पित आध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ रही अत्यंत मनमोहक

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर कीे एस स्टीवर्ड मौरिस स्कूल सभागार में नो दिवसीय सोलो डांस कंपीटिशन का समापन समारोह आयोजित हुआ। नो दिवस पूर्व आरम्भ इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के 700 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति दी। समारोह का आरंभ विद्यालय के निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलन व ईश्वर आराधना के साथ हुआ।

इस आयोजन में छात्र- छात्राओं ने शास्त्रीय, लोकनृत्य, बॉलीवुड एवं पाश्चात्य नृत्य की अनेक विधाओं का प्रदर्शन किया। श्रीकृष्ण रासलीला, माँ दुर्गा स्तुति, अनेक राज्यों के लोकनृत्य विशेष रूप से राजस्थानी घूमर, नारी शक्ति व ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य, महाभारत के पात्रों की जीवंत प्रस्तुति ,बॉलीवुड से राजकपूर का जोकर नृत्य, चार्ली चौप्लिन, देशभक्ति पर आधारित वंदेमातरम, तेरी मिट्टी, ऐ-वतन आदि गीतों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण श्रावण मास की पवित्रता में शिव तांडव स्त्रोत पर की गई नृत्य प्रस्तुति रही जिसमें प्रतियोगी द्वारा विभिन्न भाव भंगिमाओं के साथ भगवान शिव के स्वरूप को जीवंत करने का प्रयास किया। पॉप ओर रॉक के दौर में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति एवं ईश्वर भक्ति को समर्पित आध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत मनमोहक रही। जिनकी सभी अभिभावकों ने सराहना की। प्रतियोगिता के नो दिनों तक वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के कला व संस्कृति से जुड़ी अनेक विभूतियों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया।

जिन्होंने प्रतियोगियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विद्यालय के निदेशक अमित टाक व  सपना टाक ने सभी विजेता प्रतियोगियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं उनको शुभकामनाएँ व बधाइयाँ देते हुए जानकारी दी की विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रकार की अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इस वर्ष को स्मरणीय बनाने की योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version