Home crime एओ ने विद्यालय में जाकर खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में...

एओ ने विद्यालय में जाकर खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में चिकित्सकों किया अजमेर रैफर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना की है घटना

मकराना- डीडवाना, कुचामन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना के एओ ने सोमवार सुबह विद्यालय में जाकर खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार विद्यालय में साफ सफाई का काम कर महिला ने देखा तो चिल्लाकर भागते हुए बाहर आई और आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद लोगों ने बाबू को बाइक पर पास में ही मौजूद राजकीय उपजिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. जावेद आलम ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर अजमेर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर मकराना थाने के एएसआई अयूब खां भी अस्पताल पहुंच गए और घायल का पर्चा बयान लिया। इस दौरान बाबू के परिजन भी अस्पताल आ गए। आपको बता दे कि विद्यालय में एओ के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय रामअवतार पुत्र श्रीकिशन शर्मा मानसिक रूप से तनाव में थे। सुबह करीब 8 से 8:30 बजे विद्यालय पहुंचा। रामअवतार अपने साथ एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर गया था। विद्यालय में उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। इस दौरान वहां साफ सफाई कर रही कर्मी ने देखा तो चिल्लाते हुए बाहर भागी और लोगों को बताया। जिस पर लोग तुरंत विद्यालय के अंदर गए और बाइक पर रामअवतार को पास में स्थित उपजिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसआई अयूब खां ने घटना की जानकारी ली और रामअवतार का पर्चा बयान लिया। जिसमें उसने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी व्यास ने उसे नोटिस देने की बात कही थी, जिससे परेशान था। इसलिए खुद को आग लगाकर आत्महत्या करना चाहता था। इधर जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मामले को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई हैं।

Previous articleलिवर ऑटो-ट्रांसप्लांटेशन से मिला नया जीवन
Next articleसास, पत्नी और साले ने मिलकर किया हमला
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version