लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर | विजय कपूर
राजकीय महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
समारोह के मुख्य अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. घनश्याम बीठू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन, सहभागिता और सामाजिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, साइबर जागरूकता, स्वास्थ्य, संविधान, उपभोक्ता अधिकार, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एनएसएस ने “व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण” के उद्देश्य को सार्थक रूप दिया है।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रविकांत व्यास ने किया। स्वागत एवं अभिनंदन डॉ. पूजा कसवाँ द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रकाश गर्ग ने प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
मेहंदी प्रतियोगिता
-
प्रथम: आयुषी
-
द्वितीय: पूजा
-
तृतीय: मीनाक्षी
रंगोली प्रतियोगिता
-
प्रथम: सुमेशिता
-
द्वितीय: सुमन
-
तृतीय: पूजा
पोस्टर प्रतियोगिता
-
प्रथम: सुमन
-
द्वितीय: आयुषी
-
तृतीय: मीनाक्षी
निबंध प्रतियोगिता
-
प्रथम: दिनेश साईं
-
द्वितीय: रहनुमा
-
तृतीय: रिमझिम
नृत्य प्रतियोगिता
-
प्रथम: अन्नपूर्णा एवं टीम
-
द्वितीय: संतोष
-
तृतीय: आशा
शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ
सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, बौद्धिक सत्र, साइबर अपराध जागरूकता, स्वास्थ्य एवं सीपीआर प्रशिक्षण, उपभोक्ता दिवस, पर्यावरण संरक्षण, नई शिक्षा नीति एवं विकसित भारत जैसे विषयों पर सक्रिय सहभागिता निभाई।
शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सेवा भावना को मजबूती मिली। समापन समारोह में सभी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
















































