लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । राजस्थान के चर्चित एकल पट्टा प्रकरण में राजस्थान हाई कोर्ट में अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी । राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश एम.एल श्रीवास्तव की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान यह आदेश दिएआपको बता दें कि यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीश एमएल श्रीवास्तव ने की। माना जा रहा है कि एकल पट्टा प्रकरण में तत्कालीन गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री रहे शांति धारीवाल और यूडीएच से जुड़े अधिकारियों ने घालमेल कर एकल पट्टा जारी कर दिया । इस मामले में आने वाले समय में शांति धारीवाल और तत्कालीन जेडीसी और यूडीएच सेक्रेटरी जीएस संधू की परेशानी बढ़ सकती है। इससे पूर्व राजस्थान हाई कोर्ट में इस मामले में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल यूडीएच सेक्रेटरी जीएस संधू और जेडीसी को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए पुन: सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएल श्रीवास्तव की एकल पीठ में यह सुनवाई हुई है। अब 19 मार्च को अगली सुनवाई में तय होगा कि इस मामले में कोर्ट आगे क्या दिशा निर्देश जारी करता है ।लेकिन तीनों अधिकारियों की और शांति धारीवाल की परेशानी बढ़ना तय है। मौजूदा सरकार ने भी इस मामले में कोर्ट में एकल पट्टा प्रकरण में नए तथ्य पेश किए हैं और तत्कालीन शांति धारीवाल और जीडीएस के तत्कालीन अधिकारियों को उसे मामले में शामिल किया है।














































