Home accident दीपावली की खरीददारी करने जा रहे बाप- बेटी को अज्ञात वाहन...

दीपावली की खरीददारी करने जा रहे बाप- बेटी को अज्ञात वाहन ने कुचला, पिता की मौत, बेटी गंभीर

0

बाइक सवार पिता और पुत्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दीपावली की खुशियों पर लगा ग्रहण

हादसे में वृद्ध की हुई मौत,
गंभीर घायल अवस्था में पुत्री को किया हायर सेंटर रेफर
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां (नागौर)पादूकलां। मेड़ता – अजमेर नेशनल हाईवे 58 लांपोलाई के श्याम मंदिर के पास मेड़ता सिटी जाने वाली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता और पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने पिता रामकुमार दाधीच निवासी ऊचयारडा़, हाल निवास लांपोलाई को मृत घोषित कर दिया।  पुत्री विनीता उम्र 19 वर्ष को गंभीर घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार कर मेड़ता सिटी रेफर किया। हादसे में बाइक सवार रामकुमार पुत्र भंवरलाल दाधीच उम्र 67 निवासी ऊचियारडा़ हाल निवासी लांपोलाई की मृत्यु हो गई। रियांबड़ी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा करवाया।
हेड कांस्टेबल सुखराम कटारिया ने बताया कि मुकेश पुत्र माणकचंद जाति ब्राह्मण निवासी पुनिया पुलिस थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की रिपोर्ट में बताया की पिता – पुत्री दोनों दीवाली की खरीददारी के लिए घर से बाइक से निकले थे , रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें इलाज के दौरान रामकुमार दाधिच की मृत्यु हो गई वहीं बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई जिसका इलाज चल रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version