लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है। आर्थिक अभाव में उपचार की उम्मीद छोड़ चुके बच्चों को अब योजना के तहत 50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज और 5,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
योजना का उद्देश्य
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय नीति 2021 के तहत सूचीबद्ध दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को समुचित इलाज, देखभाल और आवश्यक सुविधा प्रदान करना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। सरकार ने सहायता प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया है।
मुख्य प्रावधान
-
50 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार
-
5,000 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता
-
लाभार्थी 18 वर्ष से कम आयु का होना आवश्यक
-
राजस्थान का मूल निवासी या कम से कम तीन वर्ष से राज्य में आवास
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
जनाधार नंबर के माध्यम से ई-मित्र या एसएसओ आईडी से बायोमेट्रिक/ओटीपी के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एम्स जोधपुर व जेके लोन अस्पताल, जयपुर के नोडल अधिकारी द्वारा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।















































