लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत )। शहर में विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी ने संयुक्त रूप से रविवार को शोर्य यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल जोगीदास ने बताया कि बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शस्त्र पूजन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके बाद बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से शोर्य यात्रा प्रारंभ हुई, जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सती माता मंदिर पहुंची। नगर में शोर्य यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद रेनवाल प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल जोगीदास ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ मुकेश शर्मा थे।मुख्य अतिथि रश्मि तिवारी रहीं।मंच का संचालन दुर्गा वाहिनी रेनवाल प्रखंड संयोजिका मेघा पारीक ने किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, विहिप मंत्री शैलेंद्र फ्लोड, सहमंत्री नरेंद्र कुमावत, कोषाध्यक्ष गजानंद सोनी, बजरंग दल संयोजक विशाल धुवारिया, सहसंयोजक दुर्गेश रणवा, सहसंयोजक कुलदीप बिडसर, भंवर कुमावत आदि मौजूद रहे।

















































