Home latest दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग हेतु नागौर से 19 बहनें रवाना

दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग हेतु नागौर से 19 बहनें रवाना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीडवाना में आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में लेंगी भाग

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) विश्व हिंदू परिषद की इकाई दुर्गा वाहिनी का ग्रीष्मकालीन सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डीडवाना में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 17 मई की शाम से प्रारंभ होकर 24 मई तक चलेगा।

शिविर में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर प्रांत से करीब 300 सेविकाएं भाग लेंगी। इसी क्रम में नागौर से 19 बहनों को तिलक लगाकर प्रशिक्षण वर्ग के लिए रवाना किया गया।

तिलक लगाकर किया रवाना

प्रशिक्षण वर्ग के लिए रवाना होने वाली बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और मातृशक्ति की प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर रामेश्वर सारस्वत, पुखराज सांखला, गणेश त्रिवेदी, राजेश्वरी सैनी, मातृशक्ति विभाग संयोजिका बबीता बेनीवाल, महिला उपाध्यक्ष अनुपमा उपाध्याय तथा दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका माया सांखला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version