Home crime दुकानदार से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

दुकानदार से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में उनियारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं उनियारा पुलिस उप अधीक्षक आकांक्षा चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल की रात सरदार सर्किल पर दो दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजाबाबू, राजा बाबू एवं आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version