दूदू में किसानों पर लाठी चार्ज एसडीएम कार्यालय पर जा रहे थे प्रदर्शनकारी

0
315
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*दूदू:- से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

दूदू। किसान महापंचायत विधानसभा दूदू के किसान मजदूर अपनी मांगों को लेकर दूदू पुलिया से नीचे होकर सैकड़ो की तादाद में ज्ञापन देने के लिए एडीएम कार्यालय पुलिस जपते के अंतर्गत पहुंचे दूदू डिप्टी दीपक खंडेलवाल की मौजूदगी में पुलिस वालों ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे माहौल खराब हो गया।

किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया  पदाधिकारी के साथ एडीएम साहब को देने गए थे ज्ञापन। किसानों ने शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया, अपनी मांगों को लेकर जिसमें फैक्ट्री के खराब पानी से मलवे से चराग्रह जमीन खराब होना, दूसरी पानी से सैकड़ो पशुओं की मौत होना, किसानों की फसल खराब क्लेम नहीं दिया गया। विधानसभा दूदू के बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं देना, यूपी बिहार के मजदूरों को कंपनियां में भर्ती करना, दूदू विधानसभा क्षेत्र में किसान खेत तक नहीं जा सकता रास्ता खराब होना, दूदू से सांभर तक रोड खराब होना, 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए बैठे हुए थे, 4 घंटे तक किसान धूप में बैठे रहे।

एडीएम एवं आला अधिकारी नीचे नहीं आए, दूदू डिप्टी ने आवेश में आकर बेवजह लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस प्रशासन के ऊपर निंदा करते हुए जनता ने पत्रकारों को बताया पुलिस प्रशासन अगर संभाल नहीं सकते टू टियर गैस चलना चाहिए लाठी चार्ज नहीं कर सकते यह निंदनीय है सरकार को दूसरी पुलिस करने पर कार्यवाही करनी चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here