लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । ड्रीम अचीवर्स परिवार द्वारा आज आयोजित “परिंडा फॉर परिंदा – मूक प्राणियों के लिए एक आवाज़” पहल बड़े उत्साह और संवेदनशीलता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भीषण गर्मी में प्यासे और भूखे पक्षियों व जानवरों की सहायता हेतु सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में पक्षियों के लिए पानी के 150 परिंडे और जानवरों के लिए 50 पानी की टंकी स्थापित किए।
इस नेक कार्य में समुदाय के कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सभी ने मिलकर मूक प्राणियों को राहत पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की आयोजक प्रीति गोयल (संस्थापक), मीनाक्षी जैन (अध्यक्ष), शिल्पा अग्रवाल (उपाध्यक्ष) और शिल्पी सक्सेना (उपाध्यक्ष) ने इस मानवीय पहल के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सेवाभावी प्रयासों को जारी रखने का संदेश दिया। ड्रीम अचीवर्स का यह प्रयास वास्तव में समाज में करुणा और सहानुभूति की भावना को सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शिवानी सक्सेना (सेक्रेटरी), अंजू शर्मा (क्लचरल सेक्रेटरी), रत्ना जैन गंगवाल (एडवाइजर),अनीता शर्मा,सविता मीना,रेनू कुशवाह (एक्जीक्यूटिव मेंबर्स) और क्लब के अन्य सदस्यों वैशाली शर्मा, रंजना मित्तल, अरुणा सिखवाल,कोमल जैन, नित्या शर्मा, निशा सोलंकी, अनीता माथुर ,प्रेमलता रावत व क्लब के सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
