प्रदेश-देश की खुशहाली की कामना की
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय और विधायक कैलाश मीणा के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के प्रवास पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने माँ त्रिपुरा सुंदरी जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश-देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
बांसवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय में सतीश पूनियां ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और जिले के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सतीश पूनियां गढी विधायक कैलाश मीणा के चंदनपुरा निवास पर पहुंचे, जहां विधायक मीणा ने आदिवासी जनजाति परंपरा से सतीश पूनियां का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान पूनियां ने विधायक कैलाश मीणा सहित परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान सतीश पूनियां का भाजपा जिलाध्यक्ष पूजीलाल गायरी, पूर्व सांसद मानशंकर निनामा, एसटी मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र राठौड, विधायक कैलाश मीणा,
जिला परिषद सदस्य हकरु भाई मईडा, जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द सिह राव, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल सहित मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया।














































