डॉ. अरुण अग्रवाल “राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(RCCI) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष” नियुक्त

0
113
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर:। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन जी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से राजस्थान की मशहूर हस्ती और उद्यमी डॉ. अरुण अग्रवाल को महामंत्री से पदोन्नत करते हुए राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लिए एक नए अवसर के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

वर्तमान में डॉ. अरुण अग्रवाल विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं, जिनमें मुख्यतः अध्यक्ष – अंतराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान (IMF), कार्यकारी अध्यक्ष – फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इंडस्ट्री (FORTI), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (BUMV), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (AIVF), प्रदेश अध्यक्ष – जनता के आवाज फाउंडेशन, मुख्य सरंक्षक – नागरिक सुरक्षा विकास समिति राजस्थान, सरंक्षक – ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ, सलाहकार- CBDT-RDTAC व सदस्य – DRUCC रेलवे बोर्ड एवं विश्वकर्मा इंडस्ट्री एसोसिएशन के RIICO कमेटी के चेयरमैन आदि शामिल हैं।

डॉ. अरुण अग्रवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के अवसर पर आरसीसीआई के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने बतलाया कि डॉ. अरुण अग्रवाल गत कई वर्षों से आरसीसीआई के महामंत्री के साथ-साथ कई संस्थाओं के साथ जुड़कर उद्योग एवं व्यापार जगत के विकास हेतु निस्वार्थ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. अरुण अग्रवाल ने कहा कि वह राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे और व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here