Home latest अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का...

अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।  डॉ बी आर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद बैरवा,  उपमुख्यमंत्री, , मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर, ग्रेटर नगर निगम, जयपुर, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा, महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, विशिष्ट अतिथि लक्षमण सिंह नूनीवाल, चेयरमैन, अतिक्रमण निरोधक समिति, ग्रेटर नगर निगम जयपुर, के रुप में शामिल हुए । सोसायटी के अध्यक्ष जसवन्त सम्पतराम IPS (R), महासचिव जी.एल.वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त मेहरड़ा, महेश धावनिया, एडवोकेट गुरुप्रसाद लेखरा, डॉ. शशि इन्दुलिया आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया एवं रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।


सभी अतिथियों एवं सैकड़ों लोगों ने डॉ. अम्बेडकर की राजस्थान की सबसे ऊँची प्रतिमा पर सोसायटी प्रांगण में श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से वंचित वर्ग को जो अधिकारी प्रदान किये उसके लिए राष्ट्र के साथ वंचित वर्ग उनका ऋणी है ।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि सरकर द्वारा डॉ. अम्बेडकर की याद में विभिन्न योजनाए चलाई जाकर उनकी याद को स्थाई किया जा रहा है साथ ही नगर निगम जयपुर द्वारा स्वच्छता योद्धाओं के मेधावी बच्चों के लिए छात्रवृति योजनाए भी चलाई जा रही है ।
कार्यक्रम में सोसायटी के वर्तमान पदाधिकारी, डॉ. अंजना वर्मा, रोडूराम सुलानिया, डॉ. किशन लाल इनखिया, लक्ष्मीनारायण वर्मा, एच.आर.परमार, छोटूलाल नैनावत, पूर्णमल मेहरड़ा, रामकिशन मेहरा, पूर्णानन्द मेहरड़ा, मनोज चिरानिया, राजेंद्र नागर, कैलाश चंद मोरडा एवं पूर्व पदाधिकारी
जे.पी. विमल, बी.एल.भाटी, डॉ. एस. के. मोहनपुरिया, बी.एल.गोरा, वी.डी.बैरवा, जी.डी. मेहरा, बी.पी. आनंद आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version