Home latest विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की राज्यपाल से विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की राज्यपाल से विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा

0

 

 

* देवनानी ने राज्यपाल को श्रीम‌द्भगवद्‌गीता की प्रति भेंट की*

* देवनानी की राज्यपाल से विधान सभा के आगामी सत्र, उच्च शिक्षा और संवैधानिक विषयों पर हुई चर्चा*

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  (अवधेश सागर)  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां राजभवन में राज्यपाल  हरिभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार भेंट की।  देवनानी ने राज्यपाल का दुपट्टा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। स्पीकर  देवनानी ने “श्रीम‌द्भगवद्‌‌गीता” की प्रति राज्यपाल को भेंट की।  देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधान सभा के जनवरी माह में प्रस्तावित सत्र, राज्य विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों, उच्च शिक्षा और संवैधानिक विषयों से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।

राज्यपाल को विधान सभा अध्यक्ष  देवनानी ने गत दिनों उनके द्वारा की गई चार देशों ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने विधायी निकायों का अवलोकन और संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने वहां भारत के राजदूतों, प्रवासी राजस्थानियों, शिक्षाविदों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सिंधी समाज के प्रबुद्धजन से भी मुलाकात की।  देवनानी ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का यह वार्षिक सम्मेलन था। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है। श्री देवनानी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67 वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था।  देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।  देवनानी ने राज्यपाल को बताया कि संसदीय प्रक्रियाओं और परम्पराओं में कृत्रिम बु‌द्धिमता के उपयोग, अवसर व चुनौतियां, संसदीय संस्थाओं की सुदृढता के लिए सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने हेतु मानक व दिशा-निर्देश और लिंग आधारित हिंसा के मुकाबले के लिए कानून निर्माण विषयों पर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन में विभिन्न विधान मंडलों के विश्लेषण के साथ राजस्थान विधान मंडल के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुतीकरण दिया।

विधान सभा अध्यक्ष  देवनानी ने राज्य के विश्ववि‌द्यालयों में शिक्षा और अन्य गतिविधियों पर कुलाधिपति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।  देवनानी ने राज्यपाल से जोधपुर और बीकानेर के राज्य विश्वविद्यालय व बीकानेर तकनीकी विश्ववि‌द्यालय के बारे में चर्चा की। राज्य के जिन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के पद रिक्त है, उनमें कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया में गति लाने के लिये श्री देवनानी ने राज्यपाल से आग्रह किया।  देवनानी ने अजमेर विश्ववि‌द्यालय में प्रोफेसर के आवश्यक प्रस्तावित नवीन पदों की स्वीकृति शीघ्र दिलवाये जाने के लिए राज्यपाल से अनुरोध किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version