Home latest दूदू विधानसभा की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

दूदू विधानसभा की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

26 अगस्त को उपखंड अधिकारी (SDM) को सौंपा जाएगा ज्ञापन

दूदू, रिपोर्ट – डब्लू गोस्वामी।
दूदू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 26 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन करेंगे। दूदू और फागी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान एवं आमजन नरेना रोड स्थित उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय, दूदू पहुँचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने किसानों की बीमा योजनाओं, स्मार्ट मीटर और बीसलपुर के पानी के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही।

प्रदर्शन का कार्यक्रम

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे सभी कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन, अजमेर रोड) पर एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में SDM कार्यालय पहुँचकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रेस वार्ता में शामिल पदाधिकारी

प्रेस वार्ता में पीसीसी सदस्य जीतेश चौधरी, दूदू ब्लॉक अध्यक्ष शिवजीराम खुर्डीया, फागी ब्लॉक अध्यक्ष किशन दाधीच, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ शेख सहित सभी मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनहित में आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, ताकि सरकार तक उनकी आवाज़ पहुँच सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version